समय का सदुपयोग
समय का सदुपयोग
Time Management in Hindi
जब हम समय की बात करते हैं तो बड़ा अजीब सा लगता है। ये याद रखे की सफल व्यक्ति को भी 24 घंटे मिले हैं और आप कहते हैं कि हमारे पास समय नहीं है। यह हमेशा ध्यान रखें कि समय एक ही गति से चलता है चाहे फिर वह अमीर हो या गरीब। अब बात मायने रखती है, कि सभी को कुछ करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। 24 घंटों को कौन किस तरह उपयोग करता है, उस पर निर्भर करता है।
Time Management in Hindi : समय का महत्व
1. अगर आप एक हफ्ते के समय का महत्व जानना चाहते हैं, तो न्यूज़ एडिटर से पूछो।
2. अगर आप 1 घंटे के समय महत्व जानना चाहते हो, तो उस प्रेमी से पूछिए जो अपनी प्रेमिका का इंतजार कर रहा है।
3. अगर आप 1 मिनट के समय का महत्व जानना चाहते हो, तो उस से उस व्यक्ति से पूछिए जिसके 1 मिनट की देरी की वजह से ट्रेन छूट गई।
4. अगर आप 1 सेकंड के समय का महत्व जानना चाहते हो, तो उस व्यक्ति से पूछो जिसकी एक सेकंड की वजह से ओलंपिक में Race लगने से रह गई।
समय का महत्व हमेशा एक जैसा नहीं रहता, ठीक समय पर किया गया थोड़ा सा कार्य भी अति लाभदायक होता है। उसी प्रकार समय निकल जाने पर महान कार्य भी व्यर्थ हो जाता है।
Time Management in Hindi : टाइम मैनेजमेंट कैसे करें
1. अगर हम यह जान लेते हैं कि हमारे जीवन में Important क्या है, तो हम खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता सकते हैं।
2. आप सुबह से लेकर शाम तक के समय का अनुसरण करें और देखें कि इन 12 घंटों के दौरान आपने कितनी Important काम किए और कितना समय व्यर्थ में गवांया।
अगले दिन व्यर्थ में गवाएं समय को अच्छे कार्य हेतु उपयोग करें।
3. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर आप की उम्र 60 साल है और आप रोजाना 6 घंटे सोते हैं तो आप अपनी जिंदगी के 15 साल सोने में गवा देते हैं।
4. यह सोच कर समय का सदुपयोग करें कि पेट्रोल पंप पर काम करने वाला व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज का मालिक बन सकता है, तो फिर मैं क्यों नहीं क्योंकि उसके पास भी 24 घंटे का ही समय था।
Note- यदि आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी तो like and share करें, और हमारी अगली पोस्ट की अपडेट पाने के लिए SUBSCRIBE बटन दबाकर अपना email address डालकर SUBSCRIBE करकेअपडेट पायें|
धन्यवाद | जय भारत |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें